गढ़वा: गढ़वा में नामधारी कॉलेज के पास व्यवसायी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत, सीसीटीवी में कैद
Garhwa, Garhwa | Sep 5, 2025 गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत नामधारी कॉलेज के पास शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े 7बजे शहर में उस समय दहशत फैल गई जब कुख्यात अपराधी रवि तिवारी ने व्यवसायी ओमप्रकाश गुप्ता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया गया कि अपराधी ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गया। घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।