गढ़वा: कॉफी विद एसडीएम में उठा मुद्दा, 48 घंटे में गढ़वा का रामबांध तालाब होने लगा साफ़
Garhwa, Garhwa | Sep 5, 2025 गढ़वा नगर क्षेत्र में बुधवार को आयोजित कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम में उस समय अहम मुद्दा उठा जब जय मां शेरावाली संघ टंडवा के संयोजक और समाजसेवी दौलत सोनी ने सोनपुरवा स्थित रामबांध तालाब की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तालाब की सफाई समय पर नहीं हुई तो विसर्जन के समय अव्यवस्था खड़ी हो सकती है और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचेगी