विदिशा नगर: 26 साल से अग्नि स्नान कर रहे विनोद छीपा, विश्व शांति के लिए कर रहे हैं हठयोग
शहर के बड़े बाजार निवासी विनोद छीपा पिछले 26 वर्षों से अनोखी साधना कर रहे हैं। वे हर साल भीषण गर्मी में अपने चारों ओर गोबर के उपले जलाकर अग्नि स्नान करते हैं, जिसे हठयोग कहा जाता है। मंगलवार दोपहर 1:00 विनोद छीपा के अनुसार वे यह तप अपने गुरु के आदेश पर कर रहे हैं और इसका उद्देश्य विश्व शांति की कामना है।