शनिवार को करीब 1 बजे माखननगर कृषि कार्यालय में पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारी राजेश कुमार आचार्य ने 43 वर्षों की लंबी और समर्पित सेवा के बाद सेवा निवृत्ति ली। उनके संन्यास के अवसर पर कार्यालय, माखननगर में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह मे रिछारिया ने अपने 43 वर्षों के अनुभव और कार्यकाल के महत्वपूर्ण अनुभवों को साझा किया।