बांधवगढ़: उमरिया में समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श, 22 जून तक आमजन से मांगे गए सुझाव
उमरिया जिला पंचायत सभागार में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जनपरामर्श बैठक आयोजित की गई। उच्च स्तरीय समिति के सदस्य बुधपाल सिंह ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों से सुझाव लेकर व्यापक और जनहितकारी नीति तैयार करना चाहती है। कलेक्टर राखी सहाय ने बताया कि विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषयों पर सुझाव 22 जून तक आमंत्रित किए