प्रयागराज: दहेज हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को बड़ा कंजासा से पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर थाना घूरपुर पुलिस टीम द्वारा आज रविवार को दहेज हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त वीरेंद्र निषाद पुत्र रमेश निषाद तथा रमेश निषाद पुत्र स्वर्गीय मोहित लाल निषाद को बड़ा कंजासा से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।