विदिशा नगर: सिरोंज-कुरवाई मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल
सिरोंज से कुरवाई जा रहे तीन युवकों की बाइक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सिरोंज से कुरवाई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिर पड़े।