महाराजगंज: अहिरौली नहर में डूबे सफाईकर्मी का शव तीसरे दिन पानी में उतराता मिला
भिटौली उपनगर के बडी नहर मे बीते सोमवार सुबह शौच क्रिया के दौरान पनियरा थाना क्षेत्र के खैचा निवासी सफाईकसर्मी राजेश गिर गए। दो दिन लगातार काफी खोजबीन के बाद भी खोजी टीम को कोई सफलता नही मिली।बुधवार को 3 बजे अहिरौली नहर से पुलिस ने सफाई कर्मी राजेश का शव बरामद किया है। साथ ही शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।