महाराजगंज: धनेवा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में डीएम ने छात्राओं के साथ किया भोजन
बुधवार को 2 बजे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने धनेवा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के बारे में पूछताछ किया। मेस में बैठकर छात्राओं के साथ जिलाधिकारी ने भोजन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि परिसर में साफ सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।