नूरसराय: चरुईपर गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
नूरसराय थाना क्षेत्र के चरुईपर गांव के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान रविवार सुबह 6:30 बजे के करीब मौत हो गई। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के गोडिहा गांव निवासी स्वर्गीय अकलू पासवान के 45 वर्षीय पुत्र सुरेश पासवान के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सुरेश पासवान चरुईपर गांव के पास रेलवे