अर्की: देवरा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र जखौली में लगाया गया एक दिवसीय महिला सशक्तिकरण जागरूकता शिविर ।
Arki, Solan | Feb 21, 2024 देवरा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र जखौली में आज महिला सशक्तिकरण को लेकर एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्या शर्मिला गौतम ने की । इस मौके पर अन्नप्राशन की परंपरा निभाई गई । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता ने उपस्थित महिलाओं को पोषण अभियान के तहत ऊपरी आहार पर विस्तार से जानकारी दी । इसके साथ महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया गया।