इंदौर: मयूर नगर में विकास के नाम पर हरे-भरे पेड़ों की बलि, लोगों में आक्रोश, वीडियो वायरल
Indore, Indore | May 27, 2026 इंदौर में विकास के नाम पर हरियाली की बलि दिए जाने का मामला सामने आया है। मुशाखेड़ी के मयूर नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए वर्षों पुराने विशाल पीपल के पेड़ों को काट दिए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। एक तरफ पूरा मध्यप्रदेश भीषण जल संकट और बढ़ती गर्मी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर ऑक्सीजन और पर्यावरण संतुलन का आधार माने जाने वाले पेड़ों की कटाई