झांसी: झांसी में शिव कॉलोनी में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नगदी चोरी
Jhansi, Jhansi | Jul 5, 2026 झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के आरामशीन स्थित शिव कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से डायमंड और सोने के आभूषणों के साथ नगदी भी ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बबीना पुलिस द्वारा CCTV फुटेज चेक किए जा रहे हैं।