बैतूल नगर: झल्लार स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही! गंभीर घायल युवक के घावों से मिट्टी-कंकड़ तक नहीं निकाले, ड्रेसिंग कर किया रेफर
बैतूल जिले के जामनिया-अमूरी मार्ग से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे खराब सड़क के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और झल्लार निवासी 22 वर्षीय मुकेश, पिता मुन्ना, गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके चेहरे और हाथों पर गहरी चोटें आईं। घायल युवक को इलाज के लिए झल्लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन यहां स्वास्थ्य सेवाओं पर गं