टांटोटी: नागोला के बालापुरा में 34वीं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन,उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Tantoli, Ajmer | May 24, 2026 बालापुरा गांव में आयोजित 34वीं नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे है।रविवार को चौथे दिन शाम 4 बजे तक भी दूर-दराज के गांवो से पहुंचे भक्तो ने भगवान की भक्ति में लीन होकर कथा का श्रवण किया।पंडित रामगोपाल महाराज ने कहा भागवत कथा में आने से ज्ञान और बुद्धि मिलती है।29मई को कथा के समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।