मिर्ज़ापुर: पुरानी पेंशन को लेकर ऑल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) ने बरियाघाट बीएससी कार्यालय से निकाला पैदल मार्च
बरियाघाट स्थित बीएसए कार्यालय से ऑल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) उत्तर प्रदेश के सदस्यों द्वारा पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र डीएम को सौंपा। जिसमें एनपीएस तथा यूपीएस व्यवस्था समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई थी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को पत्र सौंपकर सदस्यों ने उसे पूरा करने की मांग किया।