आगरा: खंदौली थाना क्षेत्र में किशोर और किशोरियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में 2 किशोर पकड़े गए
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो किशोरों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार वीडियो में दिख रहे किशोर और किशोरियां पहले से परिचित हैं तथा वीडियो करीब तीन माह पुराने हैं। सभी नाबालिग हैं। पुलिस ने लोगों से वीडियो साझा न करने की अपील की है।