जसवंतनगर: ग्राम कैस्त अम्बेडकर पार्क में आयोजित हुआ बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी गई
पुलिस विभाग द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ठाकुर कमला देवी रहीं। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा आदि मौजूद।