बदायूं: उझानी के बरामालदेव गांव के मोड़ पर लोडर वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Jun 21, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के गुराई गांव के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग जयवीर पुत्र गंगा सिंह बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे, तभी थाना क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर बरामालदेव गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार लोडर वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग जयवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई ।