बुलंदशहर: प्रधान पति ने गांव जहरा में जल निगम के ठेकेदार पर गांव की सड़कों को तोड़ने का लगाया आरोप, DM से लगाई न्याय की गुहार
बुलंदशहर के गांव जहरा में जल निगम द्वारा सर के तोड़ने का आरोप प्रधान पति ने लगाया है। प्रधान पति का आरोप है कि गांव की सारी सड़के जल निगम द्वारा तोड़ दी गई है। जब इसकी शिकायत जल निगम के ठेकेदार व अन्य अधिकारियों से की, तो किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। सड़क टूटने से गांव में हादसे भी हो चुके हैं। आज डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है।