बुलंदशहर: गांव चिड़ावक में दो महिलाओं पर झूठे रेप व छेड़छाड़ के मामले में फंसाने के आरोप में एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव चिड़ावक से दर्जनों लोग एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव की ही दो महिलाएं झूठे रेप व छेड़छाड़ का आरोप लगाकर फैसला करने के नाम पर उनसे पैसे की डिमांड करती हैं। प्रार्थना पत्र देते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है ताकि वह किसी और के साथ ऐसा ना कर सके।