छतरपुर नगर: ढड़ारी रेलवे ब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस
मातगुवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ढड़ारी रेलवे ब्रिज के समीप शनिवार दोपहर 3 बजे एक प्रॉपर्टी डीलर का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छतरपुर निवासी 40 वर्षीय संतोष पाठक के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ललितपुर-खजुराहो मेमो ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।