अजीतमल: बीझलपुर अयाना मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, भाई घायल, महिला की मई 2025 में हुई थी शादी
बीझलपुर-अयाना मार्ग पर गंगदासपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गंगदासपुर निवासी अजय प्रताप सिंह की पत्नी आरती (22) मंगलवार दोपहर अपने भाई ऋषभ के साथ स्कूटी से मायके मिश्रपुर मानिकचंद्र जा रही थीं। गांव के बाहर गंगदासपुर मोड़ के पास अयाना