महाराजगंज: चुरूवा हनुमान मंदिर के सामने दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात ट्रक ने वृद्ध को कुचला, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम
9 मई शनिवार रात्रि 9:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 60 वर्षीय वृद्ध सड़क पार करते समय एक अज्ञात ट्रक की टक्कर का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया और वृद्ध के शव की सड़क पर चीथड़े उड़ गए। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्ध व्यक्ति किसी फार्म हाउस में रहता था और कुछ सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहा था।