सोहागपुर: दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात पुलिस ने जय स्तंभ चौक पर लगाया बैरिकेड
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जय स्तंभ चौक पर शनिवार को लगभग 5:15 बजे यातायात पुलिस के द्वारा बैरिकेड लगाए गया है, यातायात पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है की जय स्तंभ चौक पर वाहन को मोड़ते समय आए दिन दुर्घटनाएं होती थी,जिस पर कमी लाने हेतु यातायात पुलिस के द्वारा बैरिकेड लगाया गया है,बैरिकेड लगने से दुर्घटनाओं में कमी होगी।