खंडवा नगर: खंडवा को नई ट्रेन की सौगात, काशी एक्सप्रेस को मिला ठहराव, नांदेड़ से टनकपुर के लिए चलेगी साप्ताहिक ट्रेन
खंडवा रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने हुजूर साहिब नांदेड़ से टनकपुर के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन (17631/32) चलाने की घोषणा की है, जिसका खंडवा में भी स्टॉपेज होगा। यह ट्रेन खंडवा से उत्तराखंड की ओर सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। जानकारी शनिवार दोपहर 2 बजे की है