कुक्षी: कुक्षी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट-सर्किट से आग, ₹5 लाख का सामान जला, दमकल ने आग बुझाई
Kukshi, Dhar | Feb 1, 2026 कुक्षी में शनिवार रात्रि को मोदी काम्प्लेक्स में शिवम इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान में रखा करीब 5 लाख रु का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक विमल पाटीदार शनिवार रात्रि को 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात 8:30 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। नगर परिषद कुक्षी के 2 फायर ब्रिगेड की टीमों ने बुझाई आग।