राजगढ़: राजगढ़ पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर ने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से की मुलाकात।
राजगढ़ पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर ने गुरुवार की देर शाम 7:30 बजे के लगभग मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह से भोपाल में मुलाकात की इस दौरान प्रदेश के समसामयिक विषयों, जनहित के मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर सार्थक चर्चा हुई। आदरणीय नेताओं का मार्गदर्शन एवं स्नेह सदैव प्रेरणादायी रहा है