बिशनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 86/25, धारा 109 बीएनएस के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फुलवरिया गांव निवासी रुदल सहनी के पुत्र जयकांत सहनी के रूप में की गई है। बिशनपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड में नामजद अभियुक्त अपने गांव में ही छिपकर रह रहा है।