जनपद स्तरीय युवा उत्सव विज्ञान मेला 2025 का आयोजन युवा कल्याण विभाग बदायूं के तत्वाधान में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं के प्रांगण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय विधायक सदर महेश चंद गुप्ता जी रहे। कार्यक्रम में लोक नृत्य(समूह),लोकगीत (समूह), कविता लेखन,कहानी लेखन,डिक्लेमेशन, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।