शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बदरवास पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे कार्रवाई करते हुए एक सट्टोरिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 15 जनवरी को शासकीय कॉलेज मोड़ बदरवास से आरोपी को पकड़ा है।