मोकामा: मोकामा के मरांची थाना पुलिस ने चोरी कांड का किया खुलासा, दो गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Jun 9, 2026 मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले का एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने मंगलवार को 4 बजे सफल उद्भेदन करते हुए बताया कि चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। इस मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक और चोरी के गहने खरीदने वाले ज्वेलरी दुकानदार मनोज कुमार (58) को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।