थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने रविवार शाम 5:30 बजे मोबाइल छीनैती का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। आपको बता दें कि 10 नवंबर 2025 को अमित पुत्र मनमोहन निवासी कम्भू कटेहरा ने थाने में तहरीर दी थी।