दलौदा: लदुसा स्थित भगवान लक्ष्मी नारायण सांवरिया सेठ मंदिर की दानपात्र से निकले 10 लाख रुपए,बनेगा डोम और धर्मशाला
मंदसौर जिले के लदूसा स्थित भगवान लक्ष्मीनारायण (सांवलिया सेठ) मंदिर का दानपात्र 14 जून शाम को खोला गया, जिसमें 10 लाख 251 रुपए प्राप्त हुए, मंदिर समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 4 हजार वर्गफीट क्षेत्र में डोम निर्माण कार्य जारी है,वहीं, धर्मशाला निर्माण हेतु 2 बीघा से अधिक भूमि खरीदी गई है, जहां भविष्य में सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला बनाई जाएगी,