बदायूं: कछला वृद्धाश्रम में वृद्धजनों ने केक काटकर विधायक हरीश शाक्य का जन्मदिन मनाया, दीं दीर्घायु की दुआएं
Budaun, Budaun | Jun 25, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला स्थित वृद्धाश्रम में गुरुवार एक बजे के आसपस बिल्सी विधायक हरीश शाक्य का जन्मदिन बड़े ही सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने विधायक के जन्मदिन पर केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में फल, मिठाई, भोजन वितरण किया गया।