गिरिडीह: कदमपुर निवासी मंसूर अंसारी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, जहर सेवन की आशंका पर चर्चा तेज।
जमुआ थाना क्षेत्र के कदमपुर निवासी 55 वर्षीय मंसूर अंसारी की गुरुवार को 11 बजे सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि उन्होंने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। गंभीर हालत में बुधवार शाम परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया था।