मथुरा: राहगीरी फाउंडेशन ने कलेक्ट परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बैठक की, डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त रहे मौजूद
शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर कलेक्ट परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजन किया गया इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मथुरा नगर आयुक्त मथुरा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के संयुक्त रूप से की गई कार्यक्रम का आयोजन राहगीरी फाउंडेशन द्वारा किया गया इसमें शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने प्रदूषण कम करने और जन भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई