माखन नगर: मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत, विधायक ने घटनास्थल का लिया जायजा
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 16, 2026
शनिवार को क्षेत्र विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने मुहासा औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर की मिट्टी में दबाकर हुई मौत के मामले में घटना के संबंध में घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया मृतक अतुल के परिवार जनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उन्हें इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।