सेमरिया में नव-निर्मित CM राइज स्कूल पर नकाबपोशों का हमला अतिक्रमण हटाने से बौखलाए लोगों ने की पत्थरबाजी, तोड़फोड़; एक श्रमिक घायल रीवा। सेमरिया क्षेत्र के भंवरा गाँव में बन रहे महत्वाकांक्षी सीएम राइज स्कूल परिसर में देर रात उस वक्त तनाव फैल गया, जब बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने निर्माणाधीन भवन पर जमकर पत्थरबाजी की और तोड़फोड़ की। इस हिंसक वारदात में