भोपालगढ़ तहसीलदार रामनिवास गोदारा के नेतृत्व में शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई। रजलानी से रतकुड़िया मार्ग पर करीब 4 किलोमीटर तक फैले अतिक्रमण को हटाया गया। इस कार्रवाई में तीन जेसीबी मशीनों की मदद ली गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस जाप्ता तथा राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। टीम ने रास्ते पर बने कई पक्के और कच्चे अतिक्रमणों को हटाया।