शनिवार शाम 7:00 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार आज जिले में विभिन्न स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 557 कट्टा/बोरी धान जब्त किया गया। जिसमें ग्राम कोमाखान में एक किराना दुकान से 100 कट्टा धान जब्त किया गया।