बटियागढ़: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किशनगढ़ थाना पुलिस ने परिसर में किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर आज किशनगढ थाना पुलिस ने परिसर में पौधरोपण किया,जिसमे थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी, पुलिस स्टाफ और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कई प्रकार के पौधे रोपे गए,थाना प्रभारी ने सभी से पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए प्रकृति को सहेजने और हरियाली बनाए रखने का सन्देश दिया