कोरांव: ढेरहन में पक्की दीवार काटकर घुसे चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी की चोरी, भुक्तभोगी ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
खीरी थाना क्षेत्र के ढेरहन गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक घर की पक्की दीवार काटकर लाखों के जेवरात और नकदी चुरा लिए। पीड़ित ने खीरी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ढेरहन निवासी अमित कुमार पुत्र स्व. हीरालाल कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर से लगभग चार लाख रुपये के गहने और 5500 रुपये नकद चुरा लिए।