इटावा: बसरेहर इलाके में कार ने मोपेड को टक्कर मारी, हादसे में रिटायर्ड होमगार्ड की दर्दनाक मौत, बालिका गंभीर रूप से घायल
Etawah, Etawah | Apr 21, 2026 बसरेहर इलाके में बरेली हाइवे पर कार की टक्कर से मोपेड सवार रिटायर्ड होमगार्ड लखन सिंह की दर्दनाक मौत हो गई मोपेड की चपेट में आकर 12 वर्षीय बालिका पलक गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे घटी है जब मोपेड सवार रिटायर्ड होमगार्ड सड़क पार कर रहे थे पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।