चम्पावत: पाटी विकास खण्ड के नौलिया गांव में 2 आवासीय मकानों में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
पाटी विकासखंड के नौलिया गांव में दो आवासीय मकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत गोलडांडा के नौलिया गांव में अचानक दो आवासीय मकान में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पड़ोसियों की सतर्कता के चलते सभी लोग सुरक्षित हैं। ग्रामीणों ने पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।