चम्पावत: पंचेश्वर के 33 बच्चों को मिलेगी गाड़ी की सुविधा, डीएम नवनीत पांडे का पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अभिनव प्रयोग
पंचेश्वर क्षेत्र में 28 किमी पैदल चलकर स्कूल जा रहे बच्चों की लम्बे समय चली आ रही मांग पूरी हो गई। डीएम ने यह मांग पूरी कर दी । राजकीय इंटर कॉलेज विविल के 33 छात्र छात्राएं रोजाना पैदल दूरी तय कर स्कूल जाते थे। जिससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी और जंगली जानवरों से खतरा भी बना रहता था । जि.पं.सदस्य प्रीति पाठक, मोहित पाठक ने डीएम को ज्ञापन सौंपा था।