चम्पावत: डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना व मुख्यमंत्री घोषणा की ली समीक्षा बैठक
इस दौरान उन्होंने जनहित की योजनाओं के प्रस्ताव शामिल करने उन्हें प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि जिला योजना की शत प्रतिशत धनराशि शासन से अवमुक्त हो गई है।पहली किस्त 32 करोड रुपए की धनराशि दी गई है। उन्होंने सीएम घोषणाओं को उच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर गुणवत्ता पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।