चम्पावत: यूथ कांग्रेस ने जिला अस्पताल में रेफर मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलने को लेकर ज्ञापन सौंपा
यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बड़ेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने बताया कि छोटे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से जिला अस्पताल में मरीजों को रेफर किया जाता है । लेकिन यहां लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा । उपचार में प्रयोग होने वाले उपकरण दवाइयां नहीं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ता है।