नाहन: पांवटा साहिब के स्कूल में प्राकृतिक खेती पर 7-दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू
Nahan, Sirmaur | Oct 21, 2026 हिमाचल प्रदेश और JICA की संयुक्त परियोजना के तहत पांवटा साहिब के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राकृतिक खेती व कृषि विविधीकरण पर छात्राओं के लिए 7-दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 50 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 5 को अगली गतिविधियों और प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा।