हातोद: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
Hatod, Indore | May 21, 2026 एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर चौराहे पर बुधवार गुरुवार दरमियानीरात 1:00 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई मृतक की पहचान इरफान शेख उम्र 22 वर्ष निवासी केशव नगर जो कि चंदन नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था मृतक गांधीनगर क्षेत्र से अपने दोस्त से मिलकर घर की ओर जा रहा था इसी दौरान कालानी नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने चपेट में ले लिया